राम राम सा
लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी मांगो के संदर्भ में विरोध प्रदर्शन करने का सबका अधिकार है ,सभी पार्टियां इसे अपने अपने तरीके से करती हैं ,लेकिन मुद्दा जनहित से जुड़ा और जनता की असल समस्या पर आधारित हो तो सबको समझ आता है ,पूर्वी राजस्थान की सबसे बड़ी समस्या पानी की है धीरे धीरे समूचा इलाका रेगिस्तान में बदलता जा रहा है लेकिन इस मूलभूत आवश्यकता की तरफ किसी का ध्यान नही है। राज्य की पूर्व भाजपानीत सरकार द्वारा पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना की अवधारणा को मूर्त रूप देकर उसे केंद्र सरकार को भिजवाया सभी को उम्मीद बंधी की कुछ होगा ,लेकिन उसे केंद्र सरकार द्वारा ठंडे बस्ते में डाल दिया गया । राज्य की वर्तमान सरकार ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को लेकर फिर से केंद्र सरकार को निवेदन किया है ,समूचे प्रदेश के 25 सांसद भाजपा के हैं ,लेकिन मजाल है कि कोई मुहँ खोले, अब जिला भाजपा आंदोलन करेगी ?? मैं भाजपा के भरतपुर सहित तेरह जिलों के जिलाध्यक्षों से निवेदन कर रहा हूँ एक आंदोलन ECRP को लेकर भी कीजिये उसमे आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सब जनता आपका साथ देगी ,इसका श्रेय भी आप ही लेलो किसी का इसमे कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नही है बशर्ते अपने क्षेत्र के लिए आवाज उठाई जाए !! लेकिन आप लोग इतनी हिम्मत नही कर सकते केंद्र में बैठे अपने ताकतवर राजनैतिक माफियाओं के सामने जनता से जुड़े मुद्दों को उठा सकें ,फिर फालतू के नाटक क्यों ?? 13 जिलों के 10 सांसद 13 जिलाध्यक्ष 1 राज्यसभा सदस्य लोकसभा अध्यक्ष जैसा गरिमापूर्ण पद और पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना की अवधारणा प्रस्तुत करने वाली पूर्व मुख्यमंत्री महोदया भी आपकी राष्ट्रीय नेता है !! फिर भी प्रदेश की 40 प्रतिशत आबादी की आवाज कोई बनने को तैयार नही । क्या स्थानीय नेतृत्व इतना कमजोर है कि वो जनहित से जुड़े सवाल नही उठा सकता ?? फिर काहे का लोकतंत्र , फिर कोनसा आंदोलन ? सिर्फ दिखावा !! कम से कम भरतपुर के नाम पर तो दिखावा मत करो । ECRP को वरियता देनी ही पड़ेगी !! वरना भाजपा के किसी भी आंदोलन का भरतपुर में विरोध किया जाएगा ।
ECRP-जरूरी-है का नारा बुलंद कीजिये और जनहित को सर्वोपरि रखिये ,आप सभी से इस मुहिम में जुड़ने की अपील के साथ ....
#भाजपाध्यक्षभरतपुर
#भाजपाध्यक्षअलवर
#भाजपाध्यक्षजयपुर
#भाजपाध्यक्षकोटा
#भाजपाध्यक्षझालावाड़
#भाजपाध्यक्षबूंदी
#भाजपाध्यक्षअजमेर
#भाजपाध्यक्षसवाईमाधोपुर
#भाजपाध्यक्षदौसा
#भाजपाध्यक्षधौलपुर
#भाजपाध्यक्षकरौली
#भाजपाध्यक्षटोंक
आपका
निर्भय सिंह बडेसरा